लता दीदी ने की अपने फैंस से दिल को छू जाने वाली अपील
देश की फेमस सिंगर लता मंगेशकर का 28 सिंतबर को जन्मदिन है इस बार जन्मदिन के मौके पर लता दीदी ने अपने फैंस से दिल को छू जाने वाली अपील की है। दरअसल उन्होंने एक इमोशनल ट्वीट करते हुए उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और देश की रक्षा में लगे जवानों को याद करने और उनके लिए कुछ मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार लोग उन्हें गिफ्ट ना भेजकर उन जवानों और उनके परिवार की मदद करें जो सीमा हमारे लिए जान कुर्बान करते हैं। गौरतलब है कि 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर 87 साल की हो जाएंगी। लता मंगेशकर का जन्म मध्घ्य प्रदेश इंदौर में हुआ था। उन्होंने उरी हमले की पहले भी निंदा की थी अपने ट्विटर पेज पर लिखा था, उरी में किए गए आतंकवादी हमले को मैं कायरता का सबूत मानती हूं और उसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। बता दें कि चीन के खिलाफ 1962 में हुए युद्ध के बाद ’ ए मेरे वतन के लोगों…’ गीत गाकर हर हिन्दुस्तानी के दिल में देशभक्ति जगा दी थी। पढ़िए इमोशनल अपील.. -उन्होंने आगे लिखा, मैं ऐसा मानती हूं कि माता, पिता, गुरु, मातृभूमि और मातृभूमि के रक्षक हमारे वीर जवान, इ...